अल्मोड़ा: उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ब्लॉक कमेटी ताकुला की हुई बैठक, कार्यकारिणी का हुआ नव गठन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ब्लॉक कमेटी ताकुला की एक बैठक हुई।

आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर हुई विस्तार से चर्चा

इस बैठक में ताकुला ब्लॉक कार्यकारिणी का नव गठन किया गया। जिसमें ताकुला ब्लॉक की कार्यकारिणी हेतु जानकी आर्य को अध्यक्ष, नीमा बिष्ट उपाध्यक्ष, पुष्पा भाकुनी मंत्री, कविता जोशी उप मंत्री तथा हेमा तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

रहें मौजूद

इस बैठक में जिलाध्यक्ष भगवती बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ममता बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मी मेहरा, जिला उपाध्यक्ष तारा आर्य सहित क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।