अल्मोड़ा: स्थानीय खेल मैदान में हुई अनियमितता के तहत खेल मंत्री को दिया ज्ञापन, की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज स्थानीय खेल मैदान में हुई अनियमितता के तहत खेल मंत्री को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में कहीं यह बात

जिसमें जाँच की माँग की। खेल मंत्री रेखा आर्या को दिए गए ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड सरकार और आप लगातार खेलो के जो कार्य कर रहे है वो स्वागत योग्य है। इसी क्रम में अल्मोड़ा के खेल मैदान के लिए भी 4.29 करोड़ का बजट आवंटित कर इसे विकसित करने हेतु दिया, लेकिन वर्तमान में हुए कार्य से ऐसा लगता है कि इस बजट का सदुपयोग नही हुआ है‌। खेल मैदान में लगी घास, मैदान का हुआ समतलीकरण ये महसूस करा रहा है कि कही न कही इसमें भारी अनियमितता हुई है। 23 जुलाई को उद्घाटन होने के बाद केवल एक महीने में इसकी दीवारों का रंग निकलने लगा है, दर्शक दीर्घा निर्माण में भी गड़बड़ी दिख रही है। वही क्रिकेट के लिए बनी पिच भी अनियमितता का शिकार हुई है, और ऐसा लगता है कि पैसों की बंदरबाट हुई है जिससे स्थानीय खिलाडीयो व खेल प्रेमियों में भारी रोष है।

की कार्यवाही की मांग

जिस पर उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की।

रहें उपस्थित

जाँच की मांग करने वालो में विनीत बिष्ट,भैरव गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, मुकेश लटवाल, पंकज बिष्ट, निखिलेश बिष्ट, चंदन लटवाल, रोहित साह, विजय चौहान, यश साह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।