अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव अल्मोड़ा पंहुची।
जागेश्वर धाम पंहुची डींपल यादव

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल रविवार को सपा सांसद डिंपल यादव अपनी बेटी और अन्य परिजनों के साथ सुबह करीब 11 बजे विश्व प्रसिद्ध जिले के जागेश्वर धाम में पहुंचीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार के सुख -समृद्धि की कामना की। उन्होंने महामृत्युंजय मंदिर में विधिविधान से रुद्राभिषेक और नवग्रह पूजा कराई। इसके अलावा ज्योतिर्लिंग जागेश्वर, मां पुष्टि देवी, केदारनाथ सहित अन्य मंदिरों में भी पूजा अनुष्ठान किए। इस दौरान हुए हवन में उन्होंने आहुतियां दीं। वह यहां करीब दो घंटे रहीं।