अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनाव: आज अल्मोड़ा आ रहें हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर पार्टियों का प्रचार चल रहा है।

अल्मोड़ा आ रहें सीएम पुष्कर सिंह धामी

इसी क्रम में आज शनिवार को भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा आ रहे हैं। इस संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 02 बजे बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे। यहां वह रैमजे इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।