अल्मोड़ा: मेडिकल सोशल वर्कर संवर्ग का पद नाम बदलकर मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर किया, जताई खुशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शासन की ओर से केंद्र सरकार एवं एम्स की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सृजित मेडिकल सोशल वर्कर संवर्ग का पद नाम बदल दिए गए हैं।

बदला यह नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नाम बदलकर अब मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर कर दिया गया है। इस संबंध मे उत्तराखंड शासन ने आदेश भी जारी किया है। शासन ने केंद्र सरकार एवं एम्स की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सृजित मेडिकल सोशल वर्कर संवर्ग का पद नाम मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर किया है। चिकित्सा विभाग के सचिव आर राजेश कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। जिस पर नाम परिवर्तन होने पर अरुण कुमार बडोनी, हेम बहुगुणा, नरेश कुमार आगरी, विनय कुमार जोशी, दीप चंद्र, अतुल कांत, मो इकबाल आदि ने खुशी जताई है।