अल्मोड़ा: नेहरू युवा केंद्र द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए लोगो को किया गया जागरूक

नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के जिला युवा अधिकारी माननीय दिवाकर भाटी  के तत्वधान में आत्मनिर्भर भारत पर बाडेछीना, दयारी, सेराघाट तथा अल्मोड़ा के विभिन्न जगहों पर personal contact and facilitation campaign कार्यक्रम करवाया गया।

जागरूक किया गया

वॉलिंटियर महेंद्र सिंह महरा, संदीप सिंह नयाल तथा पूरी टीम द्वारा आत्मनिर्भर भारत पर लोगों को जागरूक किया गया।  5 दिन तक चल रहे इस कार्यक्रम में लगभग ढाई हजार युवाओं को जागरूक किया गया।