अल्मोड़ा: नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक हरवंस सिंह ने संभाला अपना पदभार



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । अल्मोड़ा के नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक हरवंस सिंह ने कल दिनांक 06/12/2024  को अपना पदभार ग्रहण किया।

दी इन पदों पर सेवाएं

जो उत्तराखंड द्वितीय बैच के सीधी भर्ती के पीपीएस अधिकारी हैं, इन्होंने प्रांतीय पुलिस सेवा 2009 में ज्वाइन किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा नियुक्त होने से पूर्व वह दस माह एसपी सीटी नैनीताल, सवा दो वर्ष एसपी सीटी हल्द्वानी, ढाई वर्ष पुलिस अधीक्षक सतर्कता,उपसेनानायक एसडीआरएफ तथा पूर्व में क्षेत्राधिकारी देहरादून,पौड़ी,चमोली,नैनीताल के रुप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है।