अल्मोड़ा: विजय दिवस: नगर पालिका परिषद ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को दी श्रृद्धांजलि

अल्मोड़ा में आज विजय दिवस मनाया गया।‌ आज दिनांक 16 दिसम्बर 2022 को भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता के लिए मनाये जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, अल्मोडा द्वारा शिखर तिराहे के पास शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।

देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसके उपरान्त लक्ष्मेश्वर गाँधी सभा स्थल पर बने शहीद स्तम्भ पर देश के अमर शहीदों का माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी ।

यह लोग रहें उपस्थित-

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सभासद विजय पाण्डे, किसन गुरुरानी, कमल कुमार पाठक, मुकेश भण्डारी, लक्ष्मण सिंह, हरीश चन्द्र सिंह विष्ट, बसन्त बल्लम पाण्डे, नवीन चन्द्र तिवारी, हरीश चन्द्र, रूप सिंह, गिरधर सिंह रौतेला, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

क्यों मनाया जाता है विजय दिवस

आज का दिन भारतीय इतिहास में विजय दिवस के नाम से दर्ज है। 3 दिसंबर 1971 को शुरू हुई भारत-पाक जंग आज ही के दिन (16 दिसंबर 1971) को समाप्त हुई और 13 दिनों तक दोनों देशों के बीच चले जंग में भारत ने मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए इतिहास के पन्नों में अपनी शौर्यगाथा को दर्ज कराया‌‌ इस जंग में भारत की जीत के बाद विश्व का नक्शा बदल गया है और बांग्लादेश का जन्म हुआ।