अल्मोड़ा: बिजली गुल रहने से 12 हजार की आबादी प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर के लिए रविवार का दिन काफी परेशानियों वाला रहा। जहां एक ओर पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानी बढ़ी। वहीं बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ा।

पेयजल व बिजली आपूर्ति बंद

अल्मोड़ा नगर में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। पेयजल आपूर्ति ठप रहने से 20000 तो बत्ती गुल रहने से 12000 की आबादी प्रभावित हुई। ठंड बढ़ते ही बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बीते कई दिनों से बिजली कटौती का सिलसिला जारी है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। रविवार को भी सुबह से ही बिजली कटौती जारी रही। नगर के माल रोड, धारानौला, शिखर तिराहा सहित कई हिस्सों में पांच घंटे बत्ती गुल रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।