March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: यहां जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, दर्ज थी गुमशुदगी

अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां दो दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक का शव झूलादेवी के पास के जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान जरूरी बाजार निवासी रोहित नयाल (22) के रूप में हुई है।

खाई में मिला शिक्षक के बेटे का शव-

जानकारी के अनुसार रोहित नयाल पुत्र महेंद्र सिंह नयाल मूल रूप से हवालबाग ब्लाक के दाड़िमखोला गांव का रहने वाला था। उसके पिता महेंद्र सिंह नयाल जीआईसी बंगोड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। पूरा परिवार जरूरी बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। परिजनों के अनुसार सवा सात बजे रोहित ने बताया कि वह दोस्तों को छोड़ बाजार में आ गया है। वह जल्दी घर आ जाएगा। देर रात तक जब रोहित घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन रोहित ने मोबाइल नहीं उठाया। रात 12 बजे बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जिस पर परिजन काफी चिंतित हो गए। जिसके बाद पिता ने थाने में रोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं सोमवार को पुलिस दिन भर युवक को ढूंढती रही। इसी बीच झूलादेवी मंदिर से कुछ आगे कुनेलाखेत मार्ग पर रोहित की स्कूटी मिल गई। मंगलवार सुबह वहां सघन अभियान चलाया गया। इसी बीच तकरीबन पांच सौ मीटर गहरी खाई में रोहित का शव मिला। पुलिस ने दमकल कर्मियों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और बमुश्किल शव खाई से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।