1,053 total views, 2 views today
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ओटीटी प्लेटफार्म, नेटफ्लिक्स के सहयोग से एक लघु वीडियो संग्रह आजादी की अमृत कहानियां श्रृंखला का शुभारंभ किया। यह सात भारतीय महिलाओं के बारे में प्रेरक कहानियों की एक श्रृंखला है, जिन्होंने भारत के लिए अकल्पनीय, असाधारण और लीक से हटकर योगदान किया।
इस संग्रह का लक्ष्य प्रेरक कहानियों को प्रकाशित करना है
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि इस संग्रह का लक्ष्य प्रेरक कहानियों को प्रकाशित करना है। उन्होंने कहा कि ये कहानियां अधिक लोगों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि यह एक दीर्घावधि भागीदारी है, जिसका लक्ष्य विभिन्न विषयों और विविध कथाओं को प्रकाशित करना है। श्री ठाकुर ने कहा कि नेटफ्लिक्स महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और स्थायी विकास तथा महत्वपूर्ण दिवसों के बारे में 25 वीडियो तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स मंत्रालय के लिए दो मिनट की लघु फिल्में भी बनायेगा, जो सोशल मीडिया मंचों पर साझा की जायेंगी और दूरदर्शन नेटवर्क पर भी दिखाई जायेंगी।
वीडियो में पर्यावरणविद् और पद्म पुरस्कार से सम्मानित बसंती देवी को दर्शाया गया है
मंत्री ने नेटफ्लिक्स इंडिया की इस श्रृंखला में शामिल प्रेरक भारतीय महिलाओं का अभिनंदन किया। वीडियो में पर्यावरणविद् और पद्म पुरस्कार से सम्मानित बसंती देवी को दर्शाया गया है, जिन्होंने उत्तराखंड में कोसी नदी को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। पर्वतारोही अंशु जैम्सेन्पा के योगदान को भी इन लघु वीडियो में दर्शाया गया है। वे विश्व की पहली महिला हैं, जिन्होंने एक ही मौसम में दो बार माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की है। श्रृंखला में हर्षिनी कान्हेकर की कहानी भी है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत की लक्ष्मी अभियान के अन्तर्गत सम्मानित महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था।
आजादी की अमृत कहानियां एक महत्वपूर्ण पहल है
इस अवसर पर ग्लोबल टीवी, नेटफ्लिक्स की प्रमुख बेला बजारिया ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे सशक्त मनोरंजन उद्योगों में से एक है और इंटरनेट मनोरंजन के युग में भारत का उल्लेखनीय स्थान है। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रतिभागी होने पर गर्व है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि आजादी की अमृत कहानियां एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अन्तर्गत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से सम्बद्ध प्रेरक भारतीय महिलाओं का योगदान दर्शाया गया है।
More Stories
सुबह की ताजा खबरें (30 मई 2023, मंगलवार), हिंदी पत्रकारिता दिवस
अल्मोड़ा: विभिन्न रोगों के उपचार के लिए भी कराया जा रहा है योगाभ्यास, योग विभाग ने की आमजनमानस से इस मुहिम से जुड़ने की अपील
14 साल की लड़की की मोबाइल के लिए सनक, टीचर ने छीना तो स्कूल में लगा दी आग, 20 लोगों की हुई मौत