अल्मोड़ा: ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने जल संरक्षण हेतु पहली बार निकाली नव चेतना यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए‌ लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल दिनांक 18 जनवरी 2023 को गंगा महाआरती एवं शांतिपाठ द्वारा स्वाल नदी यात्रा का समापन किया गया। जिसमें अधिवक्ता भावना जोशी उपमन्य द्वारा अल्मोड़ा वासियों के समग्र विकास एवं दीर्घायु की कामना के साथ आरती संपन्न कराई गई।

स्वाल नदी यात्रा का प्रथम बार आयोजन

आज दिनांक 19 जनवरी 2023 को विमर्श किया गया। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के द्वारा जल संरक्षण हेतु स्वाल नदी यात्रा का प्रथम बार आयोजन किया गया। देश व प्रदेश के प्रमुख पर्यावरण प्रेमियों द्वारा भावी पीढ़ी के नव चेतना यात्रा का आयोजन किया गया।‌

उत्तराखंड ही नहीं अपितु अल्मोड़ा में भी पानी की पार्लियामेंट बनाना जरूरी

भारत के विख्यात जल पुरुष राजेंद्र सिंह जो की विश्व बाढ़ एवं सुखाढ आयोग के अध्यक्ष हैं, उन्होंने कहा कि इस स्वाल नदी यात्रा को विश्व व खास तौर से यूरोप में हो रही सुखाढ़ के साथ जोड़ कर देखना जरूरी है‌। यह यात्रा बहुत अहमियत रखती है। उनके द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि जल संरक्षण एवं नदियों की पूर्ण रखरखाव की जिम्मेदारी हर एक नागरिक को होनी चाहिए। उत्तराखंड ही नहीं अपितु अल्मोड़ा में भी पानी की पार्लियामेंट बनाने की बहुत जरूरत है।‌विकास विनाशकारी नहीं अपितु समग्र, दूरदर्शी एवं बहुआयामी होना चाहिए। वर्तमान में भारत में जल राजस्व एवं अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत्र है एवं जल की महत्वता भी जीवन एवं आर्थिक प्रगति के सापेक्ष ही है।

नदी संरक्षण जल संरक्षण को बढ़ावा देना जरूरी

डॉ वसुधा पंत द्वारा स्वाल नदी को बचाने के लिए 15 वर्ष के कार्य का संकल्प लिया। प्रोफेसर जे एस रावत ने स्वाल नदी के सहायक का कार्य करने का विवरण बनाया। प्रोफेसर जे एस रावत द्वारा जल संरक्षण की कृत्रिम तथा यांत्रिक विधियों का पूर्ण व्याख्यान दिया गया । इन विधियों द्वारा नदी संरक्षण जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है जिससे कि भविष्य में वैज्ञानिक तरीके से कार्य संपादित करने में सुविधा मिल पाएगी । डॉ राजेंद्र सिंह जल जल पुरुष द्वारा सभी को बताया कि गंगा हमारी माई है इससे अब हम कमाई करने लगे हैं जो कि हमारी बर्बादी का कारण है यदि हम नहीं समझे तो आने वाली पीढ़ी बहुत परेशान हो सकती है । इन्हीं तथ्यों के साथ पूर्ण नदी यात्रा कार्यक्रम का पूर्ण समापन किया गया।

कार्यक्रम में यह लोग रहें शामिल

इस कार्यक्रम में पर्यविरण विदों के अतिरिक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, कर्नल पांडे, जसोद सिंह, रूपसिंह, बियर शीबा विद्यालय के बच्चे, आनंद बिष्ट, महिला हाट के राजू कांडपाल, अमित जोशी एवं लक्ष्मी आश्रम कौसानी की माया एवं विद्यार्थिओं सहित 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।