अल्मोड़ा: झमाझम बारिश के बाद बदला मौसम, बढ़ी ठिठुरन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में रविवार को मौसम बदलने के साथ झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

बारिश के बाद ठंड में इजाफा

बारिश के चलते तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। आज सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। बादल छाए हुए हैं और ठिठुरन बढ़ी हुई है। इसके अलावा अभी शाम को फिर बारिश शुरू हो गई है। साथ ही ठंड भी बढ़ी है।