April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को खेल‌ रत्न मिलने पर लोगों में खुशी की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को बीते कल शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल रत्न से सम्मानित किया है।

लक्ष्य सेन को मिला खेल रत्न

नगर के अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार सम्मान मिलने पर अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार और खेल प्रमियों व पूरे नगरवासियों में खुशी की लहर है। इसके अलावा लक्ष्य सेन के पिता व कोच डीके सेन को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

लोगों ने जताई खुशी, दी बधाई

इस मौके पर खुशी व्यक्त करने वालों में बैडमिंटन संघ उत्तराखंड अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, राम अवतार, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, क्रीड़ाधिकारी अरुण बंग्याल, बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, संजय, नंदन रावत, मीडिया प्रभारी डीके जोशी समेत तमाम लोग शामिल रहें।