अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए अच्छी और राहत की खबर सामने आई है।
42 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति
जी हां जिले के विद्यालयों में 42 अतिथि शिक्षकों की तैनाती हुई है जिनमें विज्ञान विषय के 25 शिक्षक शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के इंटर कॉलेज में 42 अतिथि शिक्षकों को तैनाती मिली है। इनमें गणित के 15, रसायन विज्ञान के 11, जीवविज्ञान के आठ, भौतिक विज्ञान के छह, अंग्रेजी के दो शिक्षक शामिल हैं।