अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।
चैकिंग अभियान
इसी क्रम में बीते शुक्रवार को अल्मोड़ा पुलिस ने नगर के करबला, लोअरमालरोड, टैक्सी आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 18 चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।