अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में एक दुकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
लाखों का सामान जलकर राख
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह की है। यहां नगर से सटे खनिया गांव में कुछ लोगों ने किराने की दुकान से धुआं निकलते हुए देखा। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और दुकान के मालिक को दी। फायर ब्रिगेड की टीम और दुकान के मालिक तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन दुकान के शटर में करंट आने की वजह से शटर को समय रहते तोड़ा नहीं जा सका। जिसकी वजह से आग दुकान में फैलने लगी। आग इतनी भयानक थी कि दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं दुकानदार की माने तो उसे करीब 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।