अल्मोड़ा: इंटरसैप्टर प्रभारी ने रानीखेत चौबटिया आर्मी कैंट में प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को यातायात नियमों की दी जानकारी

                                                                                                         प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा‌ द्वारा जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से स्कूली छात्र - छात्राओं व आमजनमानस को यातायात के नियमों व अन्य जानकारियाँ देकर जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं।

यातायात के संबंध में दिया प्रशिक्षण

इसी क्रम में आज दिनांक 24/06/2022 को इंटरसैप्टर प्रभारी श्री जीवन सिंह सामंत द्वारा चौबटिया आर्मी कैंट मे चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को यातायात के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।


दी यह जानकारी-

प्रशिक्षण में NCC कैडेटों को यातायात संकेत,अनिवार्य संकेत,चेतावनी संकेत, सूचनात्मक संकेत, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस अन्य कागजातों की अनिवार्यता,नए चालान शुल्को एवम दंड की जानकारी दी गई। नो एंट्री,नो पार्किंग, रैश ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग ,ओवरस्पीड सीट बेल्ट आदि के उलंघन एवम दंड के बारे मे जानकारी दी गई, कैडेटों को स्पीडोमीटर, एल्कोमीटर, ई- चालान मशीन के द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी भी दी गई।

यह लोग रहें मौजूद-

प्रशिक्षण के द्वौरान सूबेदार मेजर, विजय मेहरा, बी एच एम रतन सिंह, हवलदार श्री दीपक चंद व लगभग 250 NCC कैडेट मौजूद रहे।