April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दन्या थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

शराब अधिक पीने से मौत-

जानकारी के अनुसार दन्या के ग्राम चलथी स्थित एक मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के दौरान ही चलथी निवासी हिम्मत सिंह (34) ने कुछ ग्रामीण युवकों के साथ शराब पी। अधिक मात्रा में शराब पीने के बाद उल्टी होने पर ग्रामीणों ने उसे उसके घर पहुंचा दिया। वहीं रात करीब साढ़े आठ बजे हिम्मत की पत्नी हेमा ने उसे भोजन करने के लिए उठाना चाहा लेकिन हिम्मत सिंह नहीं उठा। जिसके बाद हिम्मत सिंह को सीएचसी धौलादेवी ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने हिम्मत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और चिकित्सक अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं।