द्वाराहाट: बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी

द्वाराहाट (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां वेतन बढ़ाने की मांग के लिए बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है।

वेतन बढ़ाने की मांग-

इस आंदोलन को 18वां दिन हो गया है। जिसमें वक्ताओं ने कालेज प्रशासन पर उनके आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि 18 दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन सक्षम अधिकारी आज तक कर्मचारियों के साथ वार्ता को तक नहीं पहुंचे। पिछले 13 सालों से वह लोग न्यूनतम वेतन पर कार्य कर रहे हैं, जिस कारण उनके परिवार का गुजर बसर मुश्किल हो गया है। वहीं शासन प्रशासन के अधिकारी भी उनकी सुध लेने नहीं पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान दीवान सिंह, गणेश उपाध्याय, केवलानंद, केशर राम, गणेश पाल, राजेंद्र राणा, कैलाश राणा, इइंद्र सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र, महेंद्र सिंह, नवीन रावत, भूपेंद्र सिंह, कुंदन गिरी, दीवान राणा आदि मौजूद रहे।