अल्मोड़ा: रोजगार मेले में 30 युवाओं ने दी लिखित परीक्षा,‌ परिणाम के बाद होगा साक्षात्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से सोमवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया।

रोजगार मेले का आयोजन-

जिसमें 45 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें योग्यता के अनुसार 30 युवाओं की लिखित परीक्षा कराई गई। इसके बाद परिणाम आने पर साक्षात्कार लिया जाएगा। उसके बाद चयन होगा। रोजगार मेले में नोएडा एचसीएल ट्रेनिंग एंड स्टेपिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भाग लिया। जिसमें बताया गया कि रोजगार में मेले पहुंचे अभ्यर्थियों को लिखित और साक्षात्कार में सफल होने के बाद कंपनी में प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह दस हजार का वेतन दिया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान रहने और खाने की भी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।