अल्मोड़ा: डीएम ने जागेश्वर समेत इन जगहों में ट्रंचिंग ग्राउंड तैयार करने के दिए निर्देश, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

डीएम ने दिए यह निर्देश-

जिसमें डीएम ने नमामि गंगे अभियान के तहत चयनित गांवों में सॉलिड और लिक्विड वेस्ट के बेहतर और मानकों के अनुरूप निस्तारण के लिए प्लान बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा डीएम वंदना सिंह ने ने चयनित 140 गांवों में शौचालयों की उपलब्धता, गंदे नालों की निकासी, कचरे का निस्तारण आदि की मैपिंग के साथ जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक क्षेत्र जागेश्वर, कोसी, चितई, सोमेश्वर, कसारदेवी, मजखाली में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिए गए। ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

यह लोग रहें मौजूद-

इस बैठक में डीएफओ महातिम यादव, परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, जिपं के एएमए राजेंद्र सिंह, कोसी सेल के समन्वयक शिवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।