द्वाराहाट: पुलिस ने साईबर सैल की मदद से बरामद किया गुम हुआ मोबाईल‌, लौटाई मायूस चेहरे की मुस्कान

द्वाराहाट पुलिस ने खोया मोबाइल बरामद‌ कर‌ लौटाया। यहां दिनांक 11.03.2022 को आवेदक पंकज कुमार पुत्र चन्दन राम निवासी ग्राम व पो० द्वाराहाट जनपद अल्मोडा द्वारा अपने मोबाईल फोन सैमसंग कम्पनी का खो जाने की शिकायत थाना द्वाराहाट में दर्ज कराई गयी थी मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु साईबर सैल अल्मोड़ा को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। साईबर सैल की मदद से आवेदक पकज कुमार उपरोक्त का खोया हुआ मोबाईल फोन बरामद कर आवेदक के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किये गये कार्य के लिए आवेदक पंकज कुमार उपरोक्त द्वारा साईबर सैल अल्मोड़ा एवं थाना द्वाराहाट पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना द्वाराहाट पुलिस ने नष्ट की भांग की खेती-

दिनांक 25.07.2022 को नशा मुक्ति अभियान के तहत को थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम धर्मगांव में सड़क किनारे स्वतः उगी जंगली भांग के पौधो को नष्ट किया गया।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही-

दिनांक 25.07.2022 को चैकिंग के दौरान थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 10 वाहन चालको से मौके पर 5000/- रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा 01 वाहन चालक का चालान माननीय न्यायालय किया गया।