March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: 05 अक्टूबर से होने जा जा रहे दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए हुआ कार्यकारिणी का विस्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक कैलाश गुरुरानी ने 5 अक्टूबर को होने जा रहे दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

इन्हें सौंपी यह जिम्मेदारी-

जिसमें सभासद मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, हरीश कनवाल को सह संयोजक बनाया गया है। रवि गोयल, नीरज बिष्ट को सांस्कृतिक सह संयोजक बनाया है। सलमान अंसारी व हर्षित टम्टा को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। आशीष गुरुरानी निखिल टम्टा को प्रचार प्रसार प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है।

भव्य होगा दशहरा महोत्सव-

कैलाश गुरुरानी ने बताया कि दशहरा महोत्सव के अनुरूप आने वाले समय में कार्यकारिणी का और भी विस्तार किया जा सकता है । दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की सचिव मनोज सनवाल व सांस्कृतिक संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट व समिति के सदस्यों ने इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि इस बार का दशहरा भव्य होगा ।