अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अल्मोड़ा में सोमवार को उपपा की ओर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक यात्रा को भव्य बनाने के लिए की गई।
उत्तराखंड सद्भावना यात्रा-
26 मई को उत्तराखंड सदभावना यात्रा अल्मोड़ा पहुंचेगी। इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि 26 मई शाम साढ़े चार बजे यात्रा का गांधी पार्क में स्वागत होगा। उन्होंने युवा, छात्र, महिला, श्रमिक संगठनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
यह लोग रहें मौजूद-
इस दौरान एडवोकेट नारायण राम ने, धीरेंद्र मोहन पंत, सरिता मेहरा, चंपा सुयाल, वसीम अहमद, प्रकाश चंद्र, राजू गिरी, एडवोकेट वंदना कोहली, भावना मनकोटी, हरीश लाल, भारती पांडे, दीक्षा सुयाल आदि लोग मौजूद रहे।