रानीखेत: कंठी माता मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति हुई स्थापित, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया अनावरण

रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां माल रोड स्थित कंठी माता मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित की गई है।

जानें

जिसका अनावरण शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक को कई समस्याएं बताकर उनके समाधान की मांग की। जिस पर विधायक ने अपने स्तर से समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया।