अल्मोड़ा: थाईलैंड में आयोजित मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में बाॅडी बिल्डर अनिल बिष्ट ने जीता गोल्ड मेडल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के अनिल बिष्ट ने थाईलैंड में आयोजित मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।

अल्मोड़ा के अनिल बिष्ट ने जीता गोल्ड मेडल-

अनिल बिष्ट मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और फिलहाल अपने परिवार वालों के साथ दिल्ली के गाजियाबाद में रहते हैं। थाईलैंड में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दर्जनों देशों से प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। 17 से 20 अक्टूबर तक प्रतियोगिता थाईलैंड (बैंकॉक) में आयोजित हुई मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डर अनिल बिष्ट ने गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भी अनेक प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखा चुके है और कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं।