चौखुटिया: पुलिस ने लूट व एससी/एसटी एक्ट के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 26/10/2022 को थाना चौखुटिया में धारा 394,323,504 ipc 3(1)(द)(ध) अनुसूचित एससी/एसटी एक्ट बनाम गजेन्द्र सिंह रावत व महेन्द्र सिंह रावत अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस की कार्यवाही

दिनांक 06/11/2022 को थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा उपरोक्त पंजीकृत अभियोग के अभियुक्तगणों गजेन्द्र सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी- आदिग्राम कणोनिया थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा व महेन्द्र सिंह रावत उर्फ मोनू रावत पुत्र नरेन्द्र सिंह रावत उर्फ नन्दन सिंह रावत निवासी- ग्राम चमड़गांव आदिग्राम कणोलिया थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को मासी चौखुटिया से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया गया ।

पुलिस टीम

  1. चौकी प्रभारी मासी राहुल राठी
  2. कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी चौकी मासी थाना-चौखुटिया