द्वाराहाट(अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बिंता-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास देर शाम एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
अनियंत्रित होकर पलटा बोलेरो वाहन
मिली जानकारी के अनुसार राजस्व ग्राम धमकोट के पास संकरे मोड़ पर एक वाहन तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर आवासीय बस्ती धमकोट में गिर गया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना टली।