April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय उत्तराखंड की महिला बॉक्सिंग टीम ने बैंगलोर में ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ में जीता गोल्ड मैडल

विश्वसविद्यालय की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी शोभा कोहली ने गोल्ड मैडल जीत इतिहास बनाया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने हर्ष जताते हुए कहा कि शोभा के गोल्ड मैडल जितने से विश्वविद्यालय को गर्व हुआ है। उन्होजे कहा कि हम खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को तराशकर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर रहे हैं। सीमांत जनपदों में और प्रत्येक महाविद्यालय में जाकर विश्वविद्यालय क्रीड़ा गतिविधियों को संचालित कर रहा है। इन प्रतियोगिताओं का लाभ हमारे युवा खिलाड़ी ले रहे हैं।

गोल्ड मैडल जीतकर उपलब्धि हासिल की है

इसी क्रम में महिला बॉक्सिंग टीम की खिलाड़ियों में  शोभा भी बैंगलोर प्रतिभाग कर रही है। जिसने गोल्ड मैडल जीतकर उपलब्धि हासिल की है। 
गोल्ड मेडल जीतने पर क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने बताया कि एक गोल्ड एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त किये।  जैन विश्वविद्यालय बंगलोर,कर्नाटक में आयोजित  खिलाड़ी शोभा कोहली ने गोल्ड, गायत्री कसनयाल व नेहा कसनयाल ने काँस्य पदक जीता।

शोभा कोहली ने क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों को  5-0 से पराजित किया 

शोभा कोहली ने क्वार्टर फाइनल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खिलाड़ी को तथा सेमी फाइनल  में सी यू एन एस ओ एस विश्वविद्यालय की खिलाड़ी को तथा फाइनल में दीन दयाल विश्वविद्यालय के खिलाड़ी को 5-0 से पराजित किया।  गायत्री कसनयाल ने क्वार्टर फाइनल में बी यू जे एम ए विश्वविद्यालय के खिलाड़ी को हराया। नेहा कसनयाल ने बी एन यू यू आर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी को हराया।  एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से 5 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। टीम के साथ प्रशिक्षक रजवंत कौर और टीम मैनेजर लियाकत अली थे।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों समेत समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। साथ ही अन्य लोगों में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा, विक्टोरिया गोल्डेन परिवार, एवं अल्मोड़ा के समस्त खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।