अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 14-06-2023 को नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा द्वारा स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया। आयोजन के तृतीय दिवस में अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा आकाशवाणी केन्द्र अल्मोड़ा के माध्यम से स्वच्छता के सम्बन्ध में नागरिकों से अपील की और जागरुगता कार्यक्रम लाला बाजार, रैमजे पार्क, बावन सीढ़ी, धारानौला रोड़, कारखाना बाजार, चौघानपाटा, गांधी पार्क में चलाया गया।
पालिका के कर्मचारियों द्वारा चलाया गया प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक जन जागरूकता कार्यक्रम
इस अभियान में पालिका के कर्मचारियों द्वारा प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक के सम्बन्ध में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जागरूकता अभियान में पी०एम० स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, आम नागरिकों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गयी साथ ही डे०एन०यू०एल०एम० के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सभासदों को स्वच्छता अभियान की जानकारी प्रदान की गयी।
18 जून को चलाया जाएगा स्वच्छता का बृहद अभियान
इस दौरान सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रकार के स्वच्छता के अभियान सप्ताह के सभी दिन चलाये जायेंगे तथा दिनांक 18-06-2023 को सिमकनी मैदान के पास श्रमदान से स्वच्छता हेतु बृहद अभियान चलाया जायेगा।
उपस्थित रहे
स्वच्छता अभियान में रमेश तिवारी, रूप सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, अशोक बिष्ट, राजेन्द्र अधिकारी आदि उपस्थित रहे।