अल्मोड़ा: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी के चुनाव, प्रमोद कुमार जोशी बनें अध्यक्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी के चुनाव हुए।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

जिसमें राम दत्त पपनै और गोविंद प्रसाद टम्टा की देखरेख में यह चुनाव हुआ। इसमें प्रमोद कुमार जोशी अध्यक्ष, मदन सिंह बिष्ट, अशोक अधिकारी उपाध्यक्ष, लाल सिंह फर्त्याल मंत्री, विपिन तिवाड़ी, नंदन सिंह संयुक्त मंत्री, गुंजन कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा‌हरीश बुधोड़ी लेखा परीक्षक, मनोहर सिंह रावत, लोकपाल सिंह महरा, मोहित बिष्ट, बीसी शर्मा, आनंद पपने, मीरा जोशी, जीवन सिंह, दर्शन सिंह महरा को सदस्य चुना गया।