April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन हुए दाखिल, अध्यक्ष पद पर परिहार और लखचौरा के बीच सीधी टक्कर

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के 30 जुलाई को चुनाव है। जिसमें बार के 253 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए। जिसमें आज नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी तय की गई है। 

अध्यक्ष पद पर इनका नामांकन-

जिसमें अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष महेश परिहार व पूर्व में अध्यक्ष रहे शेखर लखचौरा ने अध्यक्ष पद पर नामांकन किया। अपने समर्थकों के साथ पहुंचे दोनों प्रत्याशियों ने ही जीत का दावा किया है। दोंनों ने अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट स्थित बार कार्यालय में नामांकन कराया।

इन पदों के लिए भी हुए नामांकन-

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट  केवल सती ने बताया कि अध्यक्ष पद पर परिहार व लखचौरा है। वही सचिव पद पर भुवन पांडे व हिमांशु मेहता ने नामांकन किया है।  उपाध्यक्ष पुरुष के लिए  कवींद्र पंत व कुंदन पिलख्वाल,  महिला उपाध्यक्ष के लिए सुनीता पांडे व कामिनी कश्यप व कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार व  रोहित बिष्ट ने नामांकन किया है। वही अन्य पदों के लिए एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया है। इनका निर्विरोध चयन तय है। जिसकी औपचारिक घोषणा 30 जुलाई को मतगणना के बाद सभी के साथ की जाएगी। अन्य पदों में  सह कोषाध्यक्ष इन्तेखाब आलम,कुरैशी, उप सचिव के लिए भगवत सिंह मेर, संप्रेषक मुरली मनोहर भट्ट,पुस्तकालयाध्यक्ष भोलाशंकर जोशी व सह पुस्तकलयाध्यक्ष के लिए डॉ. राजा हृदयेश अंडोला ने नामांकन किया है। वही कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए त्रिभुवन पांडे,नारायण सिंह जीना, हरीश चंद्र लोहनी,सुरेंद्र कुमार अग्नीहोत्री व वैभव पांडे ने नामांकन किया है।

इस दौरान यह लोग रहे शामिल-

इस दौरान नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में चुनाव समिति के सदस्य  एडवोकेट  गोकुल जोशी, कृष्ण सिंह बिष्ट, जगदीश तिवारी, चंद्रशेखर कपकोटी, पुष्पा भंडारी व  नारायण राम शामिल हुए।