अल्मोड़ा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को दी सलामी


आज दिनांक 26 जनवरी 2022 को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0 गणों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी।

भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की दिलाई शपथ-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलायी गयी, तथा उपस्थित कर्मियों को सम्बोधित करते हुए इस पर्व के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए कर्मियो को सबसे बड़ी जिम्मेदारी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मदतान कराने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उत्कृष्ट/विशिष्ट कार्य कर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने पर मेडल से सम्मानित होने पर अल्मोड़ा पुलिस के अधि0/कर्म0 गणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

हर्षोल्लास के साथ हुआ गणतन्त्र दिवस का आयोजन-

इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय में श्री राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा/श्री तपेश कुमार चन्द पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत द्वारा ध्वजारोहण किया गया, व सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों व फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतन्त्र दिवस का आयोजन किया गया।