अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने जरूरी जानकारी दी। जिसमें बताया कि छठवां राज्य वित्त आयोग उत्तराखण्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यगण अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहे है।
दी यह जानकारी
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं सदस्यगण दिनॉंक 19 सितम्बर, 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक जनपद के स्थानीय निकायों (शहरी एवं पंचायती राज) के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक/परामर्श करेंगे। 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक जिला पंचायत/क्षेत्र पंचायत/ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक/परामर्श करेंगे। 05ः00 बजे से 05ः30 बजे तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श/विचार कर रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में करेंगें। अध्यक्ष एवं सदस्यगण दिनॉंक 20 सितम्बर, 2025 को प्रातः 08ः00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।