अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में आयोजित हुआ एक दिवसीय स्कोड प्रशिक्षण, बच्चों ने सीखे आपदा से बचाव के यह तरीके

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक दिवसीय स्कोड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

आपदा प्रतिक्रिया पर 50 छात्र छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने किया। जिसमें उन्होंने बच्चों से आपदा से संबंधित प्रशिक्षण को गंभीरता से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बताया कि सामान्य जानकारी व सचेत रहकर बड़ी से बड़ी आपदा का मुक़ाबला किया जा सकता है।
स्कूल क्राइसिस ओरिएंटेशन डिजास्टर एजुकेशन  के तहत सेवा इंटरनेशनल ने आपदा प्रतिक्रिया पर 50 छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन में बचाव के तरीके, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

आपदा से बचाव की दी जानकारी

वैश्विक स्तर पर पिछले दो दशकों से कार्य कर रही सेवा इंटरनेशनल ने विद्यालय में छात्र छात्राओं को आपदा राहत, प्राथमिक उपचार, संचार और आपदा न्यूनीकरण के माड्यूल समझाए। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में सफल प्रयोग के बाद कुमाऊं मंडल में सर्वप्रथम अल्मोडा जनपद में विद्यार्थियों को संस्था की तरफ से यह निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

रहें उपस्थित

बताया गया कि सेवा का स्कोड प्रशिक्षण मॉडल अल्मोड़ा थ्रस्ट के आस पास आपदा जोन के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर आपदा प्रशिक्षण में अल्मोड़ा मॉडल के रूप में जाना जाएगा। कार्यक्रम में संजय पाण्डे,धन सिंह धौनी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, योगिता तिवारी, प्रीति लोहनी आदि उपस्थित रहें।