March 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वनस्पति विज्ञान विभाग में ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता होगी आयोजित

 2,547 total views,  2 views today

भारत की आजादी का अमृत महोत्सव-2021 के तहत वनस्पति विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा और माउंटेन इकोलॉजिकल सोसायटी, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिमालयी क्षेत्र की समस्याएं एवं निदान विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक 9 को आयोजीत होगी प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता हेतु 20 प्रतिभागियों के निबंधों में 10 निबंधों का वाचन विभाग दिनांकः 9-9-2021 को ऑनलाइन कार्यक्रम 11 बजे से 1 बजे तक होगा। जिसमें से अव्वल आए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को विभाग सम्मानित करेगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति हिमालय प्रतिज्ञा दिलवाएंगे और निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक के तौर पर प्रो0 जे0एस0रावत (चेयर, डी0एस0टी0 भारत सरकार एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग), प्रो0 उमा मेलकानिया (पूर्व अधिष्ठाता विज्ञान, जी0बी0पंत, कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर, प्रो0 एस0डी0 तिवारी (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग, रा0 स्ना0 महा0 हल्द्वानी) एवं डॉ0 ललित चंद्र जोशी (पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा) हैं।  इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक प्रो0 जे0 एस0 रावत हिमालय को बचाने के संबंध में संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रो0 नरेंद्र सिंह भंडारी (कुलपति, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय), संयोजक डॉ0 बलवंत कुमार (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग), कार्यक्रम सचिव डॉ0 मंजूलता उपाध्याय एवं सदस्य के रूप में विभाग के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी हैं। 

अमृत महोत्सव के माध्यम से युवा अपने पर्यावरण, अपने समाज, अपनी संस्कृति से जुड़ेंगे

निबंध वाचन प्रतियोगिता और कार्यक्रम के संरक्षक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि भारत की आजादी में वीर शहीदों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। अमृत महोत्सव के माध्यम से युवा अपने पर्यावरण, अपने समाज, अपनी संस्कृति से जुड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जनमानस को एकजुट करने के लिए हमें सबसे पहले युवाओं को साथ लेकर जन-जन के बीच जाना होगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के वनस्पति विज्ञान विभाग को बधाईयां दी हैं। 

हिमालय दिवस का आयोजन किया जा रहा है

कार्यक्रम के संयोजक और वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 बलवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में 200 से अधिक स्थानों पर हिमालय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम जे0 एन0 यू0, नई दिल्ली में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा भी हिमालय के संरक्षण, संवर्धन के दृष्टिगत निबंध प्रतियोगिता कराई जा रही है।