अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी, देखें यह अपडेट

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. डी.एस. बिष्ट ने इस संबंध में जानकारी दी। जिस पर उन्होंने बताया कि पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के आधिकारिक लिंक https://ukpgadmission.samarth.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 अगस्त तय की गई है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मेरिट लिस्ट और दाखिले (एडमिशन) की आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।