उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला: अब ‘ग्लास हाल’ में श्रद्धालुओं के सामने होगी पैसों की गिनती, ड्रेस कोड भी होगा लागू

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में सामने आए बहुचर्चित चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) एक्शन मोड में है।

उठाए जा रहे यह सख्त कदम

जिसके बाद अब दान की गणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब धाम के परिक्रमा स्थल स्थित गणना हाल के मुख्य हिस्से में शीशे की दीवार लगा दी गई है, ताकि मंदिर की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भी पैसे की गिनती को अपनी आंखों से सीधे देख सकें। इसके ऊपरी हिस्से में जाली लगाई गई है। इस संबंध में BKTC के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि अब गणना हाल में प्रवेश करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं की सघन चेकिंग होगी। साथ ही गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता वाली जांच समिति के सुझावों पर अमल करते हुए गणना में शामिल होने वाले कर्मियों के लिए एक विशेष ड्रेस कोड भी तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।