अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 13.06.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत मय पुलिस टीम द्वारा जागेश्वर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश से आए एक वाहन में अनाधिकृत रूप से हूटर (सायरन) का प्रयोग करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से वाहन से मौके पर ही हूटर उतरवाया गया तथा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
इस कार्यवाही के दौरान वाहन में सवार कुछ यात्रियों द्वारा नियमों के संबंध में पुलिस टीम से बहसबाजी करते हुए अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया गया। दन्या पुलिस ने पूरी संयमित एवं पेशेवर कार्यशैली का परिचय देते हुए निष्पक्ष रूप से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की और स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के पालन में किसी प्रकार की धौंस, रौब या प्रभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।