अल्मोड़ा: “ऑपरेशन स्माइल”: ऑपरेशन स्माइल टीम ने परिजनों से बिछुड़कर कोसी क्षेत्र में भटक रहे बच्चों को परिवार से मिलाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ऑपरेशन स्माइल टीम का अभियान जारी है।

टीम का जताया आभार

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक महोदय सदर अल्मोड़ा नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल टीम विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी स्माइल टीम अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह, हे0कानि0 अनिल कुमार, कानि0 जगदीश मेहता और महिला कानि0 रजनी बघरी के द्वारा दिनांक 16/11/2024 को कोसी क्षेत्र में जाकर गुमशुदा व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन एवं तलाश अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऑपरेशन स्माइल टीम को एक नन्हा बालक जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष थी, कोसी बाजार में अकेला भटकते हुए मिला। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा नन्हे बालक को विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की गयी और आसपास के लोगों से नन्हे बालक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटायी गई तो ज्ञात हुआ कि उसके माता-पिता कोसी कटारमल क्षेत्र में खदान में मजदूर का कार्य करते हैं। तत्पश्चात् ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर नन्हे बालक को उसके माता-पिता के सकुशल सुपुर्द किया गया।