अल्मोड़ा: खास संदेश के साथ ‘हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर’ कार्यक्रम का आयोजन, कल 25 बुजुर्गों को किया जाएगा सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल रविवार 29 जून को ‘हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार कल हम साथी समूह की ओर से एलआरसाह रोड स्थित एक होटल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 85 वर्ष से अधिक आयु के 25 बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पहले चरण में 25 बुजुर्गों को सम्मानित किया जा रहा है। शेष बुजुर्गों को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा।