अल्मोड़ा: पहाड़ का लाल मणिपुर में शहीद, शोक की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का एक लाल मणिपुर में शहीद हो गया। शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

मिली जानकारी के अनुसार तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी सैनिक शहीद हो गये हैं। मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जिसमें वह शहीद हो गये। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। बताया कि 25 दिन पूर्व ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। इस खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।