अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के तलाड़ खेल मैदान में आयोजित पहल प्रीमियर लीग (PPL) का रविवार को भव्य समापन हो गया है।
प्रतियोगिता का समापन
इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में कसार वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीआईसी गोल्डन बॉयज को हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मुकाबले में कसार वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी गोल्डन बॉयज की टीम ने भी कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन वे 206 रनों पर सिमट गए। कसार वॉरियर्स ने यह मैच 15 रनों के अंतर से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शिव शक्ति टीम के प्रदीप कार्की को ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से सम्मानित किया गया।
रहें मुख्य अतिथि
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी और दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
रहें मौजूद
यहां पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हवालबाग आनंद सिंह कनवाल, देव सिंह, प्रेम सिंह, प्रधान मनोज कुमार, राजेंद्र लटवाल, हितेश नेगी, अनिल टम्टा, ललित, सोबन सिंह, लक्की कनवाल, अमित कनवाल, अजय कनवाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अल्मोड़ा: पहल प्रीमियर लीग: कसार वॉरियर्स ने जीता खिताब, फाइनल में गोल्डन बॉयज को 15 रनों से हराया