अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक- 04.05.2025 को इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे व कानि0 हेमन्त, कानि0 ललित बिष्ट के अल्मोड़ा नगर क्षेत्र लोधिया, करबला व चौसली में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 02 बस (5-5 सवारी अधिक) व 02 बुलेरों (2-2 सवारी अधिक) वाहन चालकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट का चालान कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कुल 25 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई ।