अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली व यातायात प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवर लोडिंग, बिना डीएल, बिना सीट बैल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 190 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही जनपद में न्यूसेन्स फैलाने वाले / बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध 41 लोगों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।