अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 27.01.2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान रैंत गांव की तरफ पुलिया के पास 01 व्यक्ति राजेन्द्र लाल पुत्र भवानी लाल निवासी खाड़ी सुनार, सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से प्लास्टिक में कट्टे में 72 पव्वे बाजपुर गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था,अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी।

सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 रमेश सिंह नेगी
2. हे0का0 प्रेम कुमार
3. हे0कानि0 पवन कुमार