अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद स्तर पर प्रचलित जनजागरुकता अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र/छात्राओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
किया जागरूक
इसी क्रम में दिनांक- 19.12.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ ( चरस, गांजा, स्मैक, अफीम व हैरोईन ) आदि* के बारे में बताकर इनके सेवन से होने वाले शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी और बताया कि नशे के सेवन से व्यक्ति का भविष्य व जीवन बर्बाद हो जाता है, इन चीजों से हमेशा दूर रहने हेतु जागरुक किया गया।
इन नंबरों की दी जानकारी
इस दौरान सभी युवाओं को यातायात नियमों व सम्बन्धित कानूनों की जानकारी देते हुए नियमों का हमेशा पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।साईबर क्राईम के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बचाव के उपाय व हेल्पलाईन नंबर 1930 की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त सभी सीनियर व जूनियर छात्र-छात्राओं को आपस में अच्छा व्यवहार रखने हेतु कहा गया साथ ही रैगिंग विरोधी कानून आदि की जानकारी दी गयी। हेल्पलाईन नंबरो की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने पुलिस द्वारा पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया गया।