अल्मोड़ा: बच्चों में जागरुकता की अलख जगाने के लिए पुलिस की मुहिम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 28.04.2025 को निरीक्षक जानकी भंडारी,थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में म0 कानि0 इंदिरा भट्ट, म0 कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को जागरूक किया गया। साथ ही साइबर ठगों की जानकारी दी। साइबर हेल्प लाईन नंबर-1930 की जानकारी दी। वहीं नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों,डायल 112,ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नये आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी।