अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 16.02.2026 को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक कबाड़ से भरी पिकअप वाहन सं0- UK19-CA-0992 को चेक करने पर सवार 03 युवकों के कब्जे से 18.350 KG गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों गुलजार उम्र- 19 वर्ष पुत्र अफसर अली निवासी एचपी गोदाम टांडा थाना रामनगर जनपद नैनीताल, नासिर हुसैन उम्र- 39 वर्ष पुत्र मजर हुसैन निवासी ग्राम पूछडी थाना रामनगर जनपद नैनीताल, मौ0 आजम उम्र- 25 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन निवासी मुस्लिम इन्टर कॉलेज के पीछे ठाकुरद्वारा थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-06/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पिकअप को सीज किया गया।
जुटाई जा रही जानकारी
चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने पिकअप में कबाड़ का सामान होना बताया, चेक करने पर एक कट्टे में गांजा भरा मिला, पूछने पर वाहन में सवार तस्करों ने बताया कि गांजा ग्राम घनियाल से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त नासिर हुसैन के विरूद्ध मु0अ0स0-201/2020 धारा-8/20 NDPS एक्ट थाना रामनगर, जिला नैनीताल में अभियोग पंजीकृत है।
बरामदगी- 18.350 Kg गांजा बरामद।
कीमत- 4,58,750/- रुपये।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1-अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, थाना सल्ट
2-हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
3-कानि0 नरेन्द्र सिंह, थाना सल्ट
4-कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
5-कानि0 रविन्द्र कम्बोज, थाना सल्ट